छत्तीसगढ़ के Bemetara में एक बड़ा हादसा टल गया। बेमेतरा एसडीएम कार्यालय में एसडीएम चेंबर की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय एसडीएम प्रकाश भारद्वाज चेंबर में मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, कुछ देर पहले ही Prakash Bhardwaj अपने चेंबर से बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक फॉल सीलिंग गिर गई। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में Public Works Department द्वारा कार्यालय में फॉल सीलिंग का काम कराया गया था। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस हादसे ने सरकारी भवनों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


