Home KORBA साहित्यकारों ने धूमधाम से मनाई होली .देखिए वीडियो

साहित्यकारों ने धूमधाम से मनाई होली .देखिए वीडियो

0
146

acn18.com कोरबा / साहित्यकारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया . एक दूसरे को बधाई देते हुए साहित्यकारों ने नगाड़े की धुन पर फाग गाते हुए नृत्य किया

साहित्य भवन समिति द्वारा पंडित मुकुटधर पांडे भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन अर्चन से हुई और फिर वरिष्ठ साहित्यकार केवल कृष्ण पाठक संगीता सरगम संरक्षक कमलेश यादव और मुकेश चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में साहित्य समिति के कार्यों की सराहना करते हुए सबको होली की बधाई दी

इस अवसर पर साहित्य समिति द्वारा भाग गायन का भी आयोजन किया गया. जिसमें शामिल होकर साहित्यकारों ने न केवल फाग का आनंद उठाया बल्कि नृत्य करते हुए एक दूसरे को होली की बधाई दी

साहित्य भवन समिति द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह में अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल सचिव डॉक्टर कृष्ण कुमार चंद्रा समेत सभी साहित्यकारों ने अपनी उल्लेखनीय भूमिका निर्वहित की

error: Content is protected !!