Home KORBA नवजात बालिका को झूले में छोड़ पल्ला झाड़ा, अब मातृछाया का मिला...

नवजात बालिका को झूले में छोड़ पल्ला झाड़ा, अब मातृछाया का मिला सहारा

0
142

acn18.com कोरबा। दर्री में आईसीडीएस द्वारा संचालित बाल गृह के झूले में एक नवजात बालिका को देख वहां के कर्मचारी चौंक गए । नवजात शिशु केरी बेग में रखा गया था। उस पर एक पर्ची भी मिली, जिसमे केरा रोड जांजगीर लिखा हुआ था। यह सच हो सकता है या भ्रमित करने के उद्देश्य से भी ऐसा किया गया होगा। खबर के अनुसार नवजात शिशु मिलने के बारे में आईसीडीएस को सूचना दी गई। अधिकारी के मार्गदर्शन के बाद शिशु को कुआभट्टा कोरबा स्थित मातृ छाया को सौंप दिया गया। माना जा रहा है कि पुत्र की चाहत पूरी नहीं होने अथवा अनैतिक रिश्तो के परिणाम के कारण नवजात को अज्ञात व्यक्ति ने अपनी बला टालने के लिए बालगृह के झूले में छोड़ दिया होगा।

acn navjat ffffffffffffffff 1
a
error: Content is protected !!