Home Uncategorized अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार

अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार

0
103

Acn18.com दिल्ली/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अरुण रेड्डी स्पिरिट ऑफ कांग्रेस (spirit of congress) के नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट चला रहा था और अमित शाह के एडिडेट वीडियो को पोस्ट किया था।

जानकारी के अनुसार, अरुण रेड्डी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सोशल मीडिया नेशनल कॉर्डिनेटर है। रेड्डी के मोबाइल के मोबाइल फोन को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के बीच दुष्प्रचार करने के मकसद से गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। पुलिस द्वारा IFSO जांच में इस बात का बड़ा खुलासा किया गया था कि अमित शाह का एडिटेड वीडियो पहले तेलंगाना के आईपी एड्रेस से पोस्ट किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह का आरक्षण को लेकर एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस फर्जी वीडियो को लेकर ये भ्रम फैलाया जा रहा था कि अमित शाह ने एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण हटाने की बात कही। जबकि वास्तविकता में उन्होंने ऐसा नहीं कहा था।

error: Content is protected !!