Home Astrology प्रदेश सरकार के प्रयास पर प्रश्न चिन्ह लगाया नेता प्रतिपक्ष ने,भाजपा सरकार...

प्रदेश सरकार के प्रयास पर प्रश्न चिन्ह लगाया नेता प्रतिपक्ष ने,भाजपा सरकार एक दिन का विशेष सत्र बुलाएगी ,देखिए वीडियो

0
4
Oplus_16908288
IMG 20260422 220706
Oplus_16908288

 

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

चरणदास महंत ने बैकुंठपुर में चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार ऐसा देखा है कि केवल निंदा प्रस्ताव के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र हमेशा प्रदेश और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया जाता है, न कि किसी राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार झूठ को सच साबित करने के लिए सत्र बुलाना चाहती है तो एक दिन की जगह दो दिन का सत्र बुला ले। पहले दिन सत्ता पक्ष निंदा और आरोप लगाए, जबकि दूसरे दिन विपक्ष को जवाब देने का अवसर दिया जाए।

महंत ने आरोप लगाया कि यह सब बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, लेकिन देश की जनता को ज्यादा समय तक भ्रमित नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने महिलाओं की हड़ताल पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि आंदोलन करने से पहले उन्हें संबंधित बिल को पूरी तरह समझ लेना चाहिए।