Home Astrology बकाया पैसा मांगने पर दी गई जान से मारने की धमकी ,वर्दी की...

बकाया पैसा मांगने पर दी गई जान से मारने की धमकी ,वर्दी की आड़ में गुंडई करने वाला भी बना आरोपी

0
4

 

 

कोरबा के एक व्यापारी ने एक व्यक्ति को लगभग पौने दो लाख रुपए का सीमेंट उधारी दिया। छह माह से व्यापारी पैसों की मांग कर रहा है पैसे तो मिले नहीं उल्टे देनदार ने कई लोगों के साथ उसके घर जाकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह कृत्य करने वालों में सशस्त्र बल का एक जवान भी शामिल है . पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है

 

कोरबा के एक सीमेंट विक्रेता अरुण सिंघानिया ने कोरबा पुलिस को सूचित किया छह माह पहले अंशु पलेरिया नामक व्यक्ति ने उससे एक लाख 75 000 का उधारी में सीमेंट लिया. जब भी उससे पैसे मांगे जाते रहे वह तरह-तरह के बहाने करता रहा. कुछ दिन पूर्व अंशु पालेरिया, दद्दा उर्फ राघवेंद्र सिंह तोमर और पांच अन्य लोगों के साथ अरुण के घर के समीप पहुंचा और गाली गलौज शुरू कर दिया। अरुण और उसके परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी गई

 

कोरबा कोतवाली पुलिस ने अंशु, राघवेंद्र सिंह तोमर और पांच अन्य लोगों के विरुद्ध धारा 296, 3(5)351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

 

गौरतलब है कि दद्दा उर्फ राघवेंद्र सिंह तोमर छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल में नौकरी करता है। उसकी फिलहाल बस्तर संभाग में नियुक्ति है .सूत्र बताते हैं जिन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है वह कोयले के अवैध कारोबार से संबद्ध है।