कोरबा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मामला कोरबा जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली का है। जानकारी के मुताबिक बुंदेली गांव निवासी सालिक राम यादव ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी चैत कुंवर की हत्या कर दी। सालिक राम हल्दीमाड़ा अजगरबहार का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित रूप से कटा हुआ सिर लेकर बैठा रहा और घटना के बारे मे बताता रहा। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था जिस वजह से उसने हत्या करना स्वीकार किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी गांव के ही एक पोल्ट्री फार्म के पास कुछ देर तक रुका भी रहा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।




