Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में ट्रेनों की लेटलतीफी, रायपुर से गुजरने वाली 20 ट्रेनें लेट,...

छत्तीसगढ़ में ट्रेनों की लेटलतीफी, रायपुर से गुजरने वाली 20 ट्रेनें लेट, बिना स्पष्ट सूचना घंटों इंतजार को मजबूर यात्री

0
8

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर और दुर्ग स्टेशन से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और लोकल ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं। रायपुर से नागपुर और बिलासपुर, दोनों मार्गों पर ट्रेनों की भारी लेटलतीफी के कारण दैनिक यात्री, नौकरीपेशा लोग और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों को करना पड़ रहा है घंटों इंतजार

अचानक और इतनी लंबी देरी के कारण प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ रही है और यात्रियों को बिना स्पष्ट सूचना के घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।बिलासपुर रूट पर एक्सप्रेस के अलावा मेमू ट्रेनें भी निर्धारित समय से पीछे रहीं।

गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861) सुबह 9.20 बजे के बजाय 11.07 बजे और डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू (68706) एक घंटे से अधिक देरी से चली। शिवनाथ एक्सप्रेस (18240) सुबह 5.05 के बजाय 6.51 बजे रवाना हुई। बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12856) भी तय समय दोपहर 12.18 बजे की जगह 1.04 बजे स्टेशन से रवाना हो सकी।

बिलासपुर रूट पर 10 घंटे तक का इंतजार

रायपुर-बिलासपुर रेल मार्ग पर सोमवार को लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ मेमू ट्रेनों के परिचालन में भी घंटों की देरी हुई। आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) सबसे अधिक लेट रही। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 2.40 बजे के बजाय रात 12.59 बजे (लगभग 10 घंटे की देरी से) रवाना हुई। इसी तरह सुबह 8.35 बजे जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238) भी आठ घंटे से अधिक लेट होकर शाम 5.11 बजे स्टेशन से निकली।

नागपुर रूट: पोरबंदर व कर्मभूमि एक्सप्रेस लेट

रायपुर से नागपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहा। पोरबंदर कवि गुरु एक्सप्रेस (12950) सुबह 11.00 बजे के बजाय रात 7.07 बजे पहुंची, जो आठ घंटे लेट रही।

मुंबई एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस (22512) रात 2.55 बजे के बजाय सुबह 10.15 बजे और एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22815) सुबह 9.55 बजे के बजाय शाम 5.42 बजे पहुंची। दोनों ट्रेनें लगभग सात घंटे लेट रहीं।

राजधानी व दुरंतो का भी बिगड़ा शेड्यूल

नागपुर रूट की अन्य प्रमुख ट्रेनें भी समय पर नहीं आ सकीं। मुंबई सीएसएमटी एसी दुरंतो एक्सप्रेस (12262) रात 8.30 बजे और नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12441) शाम 4.52 बजे रवाना हुई।

अहमदाबाद सुपरफास्ट (12834) शाम 6.42 बजे, आजाद हिंद एक्सप्रेस (12130) दोपहर 2.26 बजे, हावड़ा-मुंबई सीएसएमटी (12810) सुबह 11.41 बजे, ज्ञानेश्वरी (12102) दोपहर 12.23 बजे और मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस (18030) सुबह 9.35 बजे रायपुर पहुंची।

अन्य ट्रेनें भी समय से पीछे

ओखा सुपरफास्ट (22940) दोपहर 2.01 बजे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) शाम 5.36 बजे और मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट (12880) रात 7.57 बजे रवाना हुई। गीतांजलि एक्सप्रेस (12860) चक्रधरपुर स्टेशन पर दो घंटे की देरी से (शाम 6.03 के बजाय 7.59 बजे) पहुंची। सूरत वीकली सुपरफास्ट (22827) सुबह 9.40 के बजाय 11.03 बजे पहुंची।

error: Content is protected !!