Home छत्तीसगढ़ दिल्ली में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

दिल्ली में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

0
6

नई दिल्ली।  नई दिल्ली में मंगलवार को INDIA ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। संसद से निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने संसद मार्ग के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने के बाद राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए। इसी दौरान राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए और हाथ में तिरंगा लेकर नजर आए। समाजवादी पार्टी के सांसद और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी भी बैरिकेड पर चढ़े।

नई दिल्ली। OPPOSITION PROTEST :  नई दिल्ली में मंगलवार को INDIA ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। संसद से निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने संसद मार्ग के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने के बाद राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए। इसी दौरान राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए और हाथ में तिरंगा लेकर नजर आए। समाजवादी पार्टी के सांसद और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी भी बैरिकेड पर चढ़े

WhatsApp Image 2026 10 06 at 2.32.21 PM 1

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के अन्य नेता भी शामिल रहे। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के SIR (Special Intensive Revision) को लेकर विरोध कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 10 06 at 2.32.20 PM

बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुछ विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

वीडियो में राहुल गांधी का बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा लहराने वाला दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

error: Content is protected !!