Home छत्तीसगढ़ 5 बार CM रहे ओपी चौटाला को अंतिम विदाई:12 क्विंटल फूलों से...

5 बार CM रहे ओपी चौटाला को अंतिम विदाई:12 क्विंटल फूलों से समाधि स्थल सजाया; उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री खट्‌टर, CM सैनी पहुंचे

0
110

हरियाणा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे ओपी चौटाला के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए सिरसा के तेजा खेड़ा गांव स्थित फार्म हाउस में समाधि स्थल सजाया जा रहा है। इसके लिए कोलकाता से 12 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। इनमें 8 क्विंटल गेंदा और 2-2 क्विंटल गुलाब-गुलदाउदी हैं।

थोड़ी देर में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और सीएम नायब सैनी भी पहुंच गए हैं।

इससे पहले दोपहर 2 बज तक उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए इसी फार्म हाउस में रखा गया। जहां उनका शरीर तिरंगे में लपेटा गया। उन्हें हरी पगड़ी और चश्मा पहनाया गया। अंतिम विदाई के मौके पर राजनीतिक तौर पर अलग उनके दोनों बेटे अजय चौटाला व अभय चौटाला और ओपी चौटाला के भाई रणजीत चौटाला भी एक साथ मौजूद हैं।

ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि देते समर्थक। श्रद्धांजलि सभा में आई भीड़ और तिरंगे में लिपटी ओपी चौटाला की पार्थिव देह। उन्हें पार्टी की पहचान हरी पगड़ी और चुनाव निशान चश्मा भी पहनाया गया है।

चौटाला का शुक्रवार (20 दिसंबर) को दोपहर 12 बजे दिल का दौरा पड़ने से गुरुग्राम में निधन हुआ था। वे 89 साल के थे। इसके बाद उनकी पार्थिव देह शुक्रवार रात ही सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म हाउस में लाई गई। हरियाणा सरकार ने उनके निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

पिता के निधन पर उनके छोटे बेटे अभय चौटाला ने सोशल मीडिया पर लिखा- पिताजी का निधन सिर्फ हमारे परिवार की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की व्यक्तिगत क्षति है, जिनके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष, उनके आदर्श और उनके विचार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दादा ओपी चौटाला को लौहपुरुष बताया।