Home Astrology मजदूर का अपहरण 5 गिरफ्तार, देखिए वीडियो

मजदूर का अपहरण 5 गिरफ्तार, देखिए वीडियो

0
89

मजदूर का अपहरण 5 गिरफ्तारScreenshot 20260220 095635 Gallery

–

सक्ती जिले में मजदूर अपहरण कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने ठेकेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, एक मजदूर को ठेकेदार अपने पांच साथियों के साथ मिलकर जबरन कार में बिठाकर ले गया। बताया जा रहा है कि मजदूर को पहले ईंट भट्टे में काम करने के लिए कुछ राशि दी गई थी। बाद में उसे अन्य प्रदेश के ईंट प्लांट में काम करने भेजने की तैयारी थी।
लेकिन मजदूर द्वारा बाहर मजदूरी करने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!