Home छत्तीसगढ़ KORBA: खाद्य औषधी प्रशासन की टीम ने शहर के कई मिठाई दुकानों...

KORBA: खाद्य औषधी प्रशासन की टीम ने शहर के कई मिठाई दुकानों में मारा छापा,एकत्र किए मिठाईयों के सैंपल

0
106

रक्षा बंधन त्यौहार को देखते हुए शहर में मिलावटी मिठाईयों की सप्लाई न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए खाद्य औषधी व प्रशासन विभाग ने शहर के कई मिष्ठान्न भंडार का निरिक्षण किया और सैंपल एकत्रित किए। विभागीय अधिकारियों की टीम ने बुधवारी स्थित शारदा स्वीट्स, सुभाष चैक पर संचालित बीकानेर स्वीट्स,कोसाबाड़ी स्थित प्रभात डेयरी से कई मिठाईयों के नमुनों को जप्त किया। इसके साथ ही प्रतिष्ठान में साफ सफाई,लाईसेंस डिस्प्ले करने हेतु जरुरी निर्देश दिए।