Home KORBA KORBA: डायल 112 के वाहन में गर्भवति महिला का हुआ सफल प्रसव,...

KORBA: डायल 112 के वाहन में गर्भवति महिला का हुआ सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

0
152

Acn18.com/आपातकालीन सेवाएं में लगी डायल 112 की सुविधा लोगों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं विपरित परिस्थितियों में टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना भी हो रही है। ऐसा ही एक काम डायल 112 की टीम ने एक बार फिर से किया है जहां श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम सोलवा निवासी कंचन राठिया का सफल प्रसव 112 के वाहन में ही कराया गया। प्रसव पीड़ा उठने पर 112 की टीम मौके के लिए रवाना हुई जहां मितानीन, महिला के परिजनों को लेकर टीम करतला के अस्पताल ले जा रही थी,लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 112 की टीम ने वाहन में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया जिसके बाद मितानिन व परिजनों के सहयोग से महिला का सफल प्रसव कराया गया जहां महिला ने एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां दोनों स्वस्थ्य है।