Home KORBA कोरबा : अवैध रेत खनन पर लोग सख्त, दिखाए तेवर,4 ट्रेक्टर वन...

कोरबा : अवैध रेत खनन पर लोग सख्त, दिखाए तेवर,4 ट्रेक्टर वन विभाग के हवाले

0
54

vlcsnap 2024 01 30 17h23m36s899

acn18.com कोरबा/लोगों की सुविधा के लिए खनिज विभाग ने बालकोनगर के पास चुइया नाला में रेत घाट को स्वीकृति दी है। इसके विपरीत रेत की चोरी करने वाला गिरोह यहां भी सक्रिय हो गया है। ग्रामीणों ने इस पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। उन्होंने मौके पर 4 ट्रैक्टर पकड़ लिया और वन विभाग के हवाले किया।

बालको नगर से 7 किलोमीटर आगे चुहिया नाला में अवैध खनन की सूचनाओं पिछले कुछ दिन से आ रही थी। वहां के लोग इस पर नजर रखे हुए थे। लोगों को जानकारी मिली थी कि फर्जी रायल्टी पर्ची दिखाने के साथ इस काम को किया जा रहा है। ग्रामीणों ने एकजुट के साथ रेट चोरी के काम में लगे लोगों को पकड़ने की योजना बनाई। बताया गया कि गांव के लोग उसे जगह पर पहुंच गए जहां से रेत की चोरी करने के साथ उसके ट्रांसपोर्टिंग की जा रही थी। इस दौरान 4 ट्रैक्टर पकड़ में आए। संबंधित लोगों ने रायल्टी पर्ची दिखाकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की लेकिन उसके फर्जी होने का पता चलने के साथ यहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने इस बारे में वन विभाग को सूचना दी और पकड़े गए ट्रैक्टर उसके हवाले कर दिया।

vlcsnap 2024 01 30 17h19m28s173

इस मामले में बालको नगर वन परी क्षेत्र के अधिकारी जयंत सरकार ने बताया कि खनिज विभाग के द्वारा हाल में ही चुहिया नल से रेत खनन को स्वीकृति दी गई है लेकिन गांव के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। फिलहाल जो प्रकरण सामने आया है उसका तकनीकी पक्ष यह है कि जिस रास्ते से होकर ट्रैक्टर की आवाजही हो रही है उसके लिए विधिवत परमिशन ग्रांट नहीं किया गया है। इसलिए हमने संबंधित ट्रैक्टर को अपने परिसर में खड़ा कराया है

WhatsApp Image 2024 01 30 at 16.38.48

कोरबा: 1320 मेगावॉट बिजली परियोजना के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई, लोगों ने कहा उद्योग से विकास होगा पर पहले समस्याएं हल करें