Home Uncategorized कोरबा: 1320 मेगावॉट बिजली परियोजना के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई, लोगों ने कहा...

कोरबा: 1320 मेगावॉट बिजली परियोजना के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई, लोगों ने कहा उद्योग से विकास होगा पर पहले समस्याएं हल करें

0
53

acn18.com कोरबा/ 620 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की क्षमता वाली दो इकाइयां हसदेव थर्मल पावर प्लांट में स्थापित करने की योजना है। 1320 मेगावात के सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट की स्थापना को लेकर प्रशासन के द्वारा मंगलवार को पर्यावरणीय जनसुनवाई रखी गई। लोगों ने यहां अपनी बात रखी और उद्योग का समर्थन करने के साथ संबंधित समस्याओं को पहले हल करने पर जोर दिया।

vlcsnap 2024 01 30 17h09m39s445

छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार हसदेव थर्मल पावर प्लांट की मौजूदा स्थापित क्षमता को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। नई परियोजना की क्षमता 1320 मेगावाट होगी। इस मामले में किसी तरीके से आसपास की जमीन का अर्जन नहीं होना है। नई तकनीक से बनने वाले प्लांट को लेकर बिजली उत्पादन कंपनी लिमिटेड ने पूरा ब्लूप्रिंट तैयार कर रखा है और जल्द ही इस पर कामकाज शुरू करने की योजना है। दरी के लाल मैदान में आयोजित पर्यावरणीय जनसुनवाई के दौरान सीएसईबी के अधिकारी ने परियोजना को लेकर आवश्यक जानकारी दी।

vlcsnap 2024 01 30 17h09m16s154

परियोजना की स्थापना से होने वाले लाभ के बारे में लोगों ने चर्चा की और कहां की उद्योग लगने से यह क्षेत्र फिर से विकसित होगा लेकिन इससे पहले कई समस्याओं का समाधान करने के बारे में काम होना चाहिए। लोगों की शिकायत इस बात को लेकर थी कि बिजली उत्पादन कंपनी के द्वारा अपनी परियोजनाओं की स्थापना के दौरान आसपास के क्षेत्र की सुध नहीं ली गई।

प्रशासन के अधिकारी की उपस्थिति में जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी की गई है। इस आधार पर रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी। कोरबा जिले में विभिन्न उद्योगों की पर्यावरणीय जनसुनवाई के दौरान कई प्रकार के अनुभव सामने आए हैं इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित परिसर को सुरक्षित किया गया था ताकि बवाल होने पर कोई नुकसान ना हो सके

 

कोरबा न्यूज : अस्पताल के पास से दो एक्टिवा और पैशन प्रो की चोरी, पुलिस ने बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार