Home KORBA KORBA: भतीजे ने चाचा पर डांगी से हमला कर किया गंभीर रूप...

KORBA: भतीजे ने चाचा पर डांगी से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
87

कोरबा। जटगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत धोबधाट पटेल पारा में भतीजे ने चाचा पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे परिजनों ने जटगा स्थित है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज के जफर कर दिया गया है पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

19 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल का विवाद गांव में ही रहने वाले उसके दोस्तों से हो गया इसके बाद उसके चाचा 36 वर्षीय बनवारी लाल पटेल बीच-बचाव करने पहुंचा जहां उसके ही भतीजे ने उस पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ इसकी सूचना ग्रामीणों ने जटगा चौकी पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची घटनाक्रम की जानकारी देते हुए घायल को अस्पताल के लिए रवाना किया।

फिलहाल इस मामले में जटगा पुलिस में आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है वही आगे की कार्यवाही में जुट गई है

error: Content is protected !!