Home KORBA KORBA: अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का मनाया गया जन्मदिन

KORBA: अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का मनाया गया जन्मदिन

0
103

Acn18.com/राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस पर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आमीन मेमन के निर्देशानुसार। कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक ग्रामीण अध्यक्ष आबिद अख्तर के नेतृत्व में वृद्ध आश्रम में फल वितरण किया गया, इस अवसर पर आबिद अख्तर ने कहां की इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिवस भारत में राष्ट्रीय एकता के रूप में बनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए कांग्रेस के रीति- नीतियों पर काम करते हुए कांग्रेस को और मजबूती प्रदान करना है, ताकि देश में एक धर्मनिरपेक्ष वाली सरकार बन सके, उन्होंने इस अवसर परअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी,इस अवसर पर प्रमुख रूप से अख्तर ,महमूद, ताहिर हुसैन, तनवीर अंसारी, नफीस खान, आफताब आलम, संतोष गुड्डू हसन आदि उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!