
कोरबा शहर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी स्थित सुदर्शन सभागार में पंडित मुकुटधर पांडे चित्रकला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे ने की।
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों, बच्चों और कला प्रेमियों ने भाग लिया। सभागार में प्रदर्शित की गई विभिन्न कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। आगंतुकों ने कलाकारों की कल्पनाशीलता और उनके बेहतरीन प्रयासों की खुलकर सराहना की। Clip
उद्घाटन समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और कमिश्नर आशुतोष पांडे ने सभी चित्रकारों को बधाई दी। अतिथियों ने कहा कि बच्चों और कलाकारों की कला में समाज की खूबसूरती और संवेदनशीलता झलकती है। उन्होंने कलाकारों की कल्पना शक्ति को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस आयोजन को सफल बनाने में चित्रकला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा संरक्षक मोहम्मद यूनुस
कमलेश यादव, मुकेश चतुर्वेदी, दिलीप अग्रवाल, डॉ. के. के. चंद्रा
अंकिता सोनी (संयोजक, चित्रकला प्रकोष्ठ)मंजुला श्रीवास्तव (सह-संयोजक)कोषाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी और कला प्रेमी मौजूद रहे।
यह प्रदर्शनी कोरबा के उभरते कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला प्रेमियों के लिए एक अदभुत अनुभव साबित हुई





