कोरबा की प्रथम महापौर रही श्याम कंवर का निधन
रविवार की सुबह उनके गृह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार
नगर पालिक निगम कोरबा की प्रथम महापौर सुश्री *श्याम कंवर का अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में आकस्मिक निधन हो गया है।
एक कुशल अधिवक्ता के रूप में न्याय की लड़ाई लड़ने और कोरबा नगर निगम के प्रथम नागरिक के रूप में शहर के विकास की मजबूत नींव रखने वाले उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह 10:00 बजे उनके गृह ग्राम भेसमा में किया जाएगा।
ग्रैंड एसीएन न्यूज़ परिवार की ईश्वर से प्रार्थना हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में मोक्ष प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके शोकाकुल परिवार को काल के इस कठोर प्रहार को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।





