Home KORBA कोरबा :-कचरे के ढेर में लगी आग, साप्ताहिक बाजार की 3 दुकानें...

कोरबा :-कचरे के ढेर में लगी आग, साप्ताहिक बाजार की 3 दुकानें जलकर खाक, देखिये वीडियो

0
7

Screenshot 2026 05 26 16 43 45 72 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

 

एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के पास संचालित साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने 3 दुकानों को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते दुकानें धू-धू कर जलने लगीं।

 

सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मानिकपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। आग से तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।