Home Uncategorized 30 साल से बिजली की राह देख रहे 5 परिवार, अब भी...

30 साल से बिजली की राह देख रहे 5 परिवार, अब भी अंधेरे में जिंदगी, खंभा लगाने पहुंचे ठेकेदार को लौटाने का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार. Video

0
4

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ को सरप्लस बिजली वाला प्रदेश कहा जाता है और जांजगीर-चांपा को पावर हब के नाम से जाना जाता है, लेकिन इसी जिले में 5 परिवार ऐसे हैं, जो पिछले 30 साल से बिजली की रोशनी का इंतजार कर रहे हैं। पामगढ़ ब्लॉक के झूलन पकरिया गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले करीब 25 लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास तो मिल गया, लेकिन घरों तक बिजली का खंभा आज तक नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर वे वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद जब बिजली खंभा लगाने की उम्मीद जगी, तो आरोप है कि खंभा लगाने पहुंचे विद्युत ठेकेदार को सरपंच और पंचों ने काम करने से रोक दिया और वापस लौटा दिया।

इसके बाद पीड़ित परिवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत करते हुए जल्द बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे कलेक्टर परिसर में धरना देंगे।

अब देखना होगा कि 30 साल से बिजली का इंतजार कर रहे इन परिवारों के घर आखिर कब रोशन होते हैं और खंभा लगाने से रोकने के आरोपों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!