Home Uncategorized आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर बुलंद की...

आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर बुलंद की आवाज, SC-ST-OBC अधिकारों के सम्मान की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन. वीडियो

0
6

Acn 18.com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान जांजगीर-चांपा में आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने प्रदर्शन किया। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के सम्मान और आरक्षण व्यवस्था को लेकर संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे।

भीम आर्मी के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को संविधान में मिले अधिकारों का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इसी मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए आरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की भागीदारी और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!