Home KORBA KORBA: बिजली बिल के नाम से विद्युत कर्मचारी ने लिए रुपए, काम...

KORBA: बिजली बिल के नाम से विद्युत कर्मचारी ने लिए रुपए, काम ना होने पर रुपए वापस मांगने पर धमकी और मारपीट

0
130

Acn18.com/कोरबा, वार्ड क्रमांक 18 पथरी पारा में रहने वाले चंदन मिश्रा ने विद्युत कर्मचारी विद्या भूषण यादव के द्वारा 55 हजार रुपए हड़पने कि शिकायत सिविल लाइन थाना रामपुर में की है। पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग आवेदक ने की है।

थाना प्रभारी को इस बारे में आवेदन दिया गया है जिसमें बताया गया है कि मां के नाम पर अपने घर पर लगे विद्युत कनेक्शन की रीडिंग को लेकर समस्याएं थी। जिसके कारण बिजली बिल अदा करने में दिक्कत हो रही थी। इस बीच सुधार कराने को विद्युत वितरण विभाग पहाड़ी मार के कर्मचारी विद्या भूषण यादव ने दावा किया. जिस पर भरोसा करते हुए चंदन मिश्रा ने अपने पड़ोस में रहने वाले विद्याभूषण यादव को 55 हजार रुपए दिए . विद्याभूषण द्वारा रुपया लेने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया. इस मामले की जानकारी होने पर जब चंदन ने उससे पूछताछ की और अपने द्वारा दी गई 55 हजार रुपए की रकम वापस मांगी तो आनाकानी की जाने लगी .दबाव बढ़ने पर वीआईपी रोड पर चंदन मिश्रा को बुलवाया गया जहां विद्याभूषण यादव और उसके साथियों ने धमकी देने के साथ चंदन मिश्रा के साथ मारपीट किया .पीड़ित चंदन मिश्रा ने पूरे प्रकरण को लेकर सिविल लाइन थाना में शिकायत की है तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है

error: Content is protected !!