Home KORBA KORBA:कुसमुंडा खदान मे हादसे के दौरान ठेका श्रमिक की मौत, मृतक प्रगति...

KORBA:कुसमुंडा खदान मे हादसे के दौरान ठेका श्रमिक की मौत, मृतक प्रगति रोड लाइंस का था कर्मचारी, दुर्घटना को लेकर परिजनों और सहकर्मियों में आक्रोश का माहौल

0
186

Acn18.com/कोरबा के कुसमुंडा खदान में हुए हादसे के दौरान एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। ड्युटी समाप्त कर घर जाने के दौरान खदान के मुहाने के पास दुर्घटना हुई जिससे प्रगति रोड लाइंस में काम करने वाले कर्मचारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिती निर्मित हो गई। परिजनों व सहकर्मियों ने हादसे को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

कोरबा के कुसमुंडा खदान में एक बार फिर से हादसा हुआ है जिससे खदान में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की जान चली गई। रात के वक्त ड्युटी समाप्त कर अपने घर की ओर जाने के लिए निकला ठेका श्रमिक खदान के मुहाने के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक प्रगति रोड लाइंस का कर्मचारी बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों और सहकर्मियों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला जिसके बाद तनाव की स्थिती निर्मित हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!