Home KORBA सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्राॅली से भिड़ा बाइक सवार, गंभीर रुप से...

सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्राॅली से भिड़ा बाइक सवार, गंभीर रुप से हुआ घायल, अस्पताल में किया गया दाखिल

0
165

Acn18.com/दर्री थानांतर्गत लाटा एनटीपीसी पाॅवर प्लांट मार्ग पर बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। रात के अंधेरे में बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में जा घुसा। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

सड़क किनारे खड़ी वाहनों के कारण कोरबा में आए दिन हादसे हो रहे हैं। दर्री थाना क्षेत्र में बीती रात ऐसा ही कुछ हुआ जहां लाटा एनटीपीसी पाॅवर प्लांट मार्ग पर बाइक सवार एक युवक सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेक्टर ट्राली से जा भिड़ा। बाइक सवार का नाम गोरे यादव है,जो बरमपुर का निवासी है और गोपालपुर में रहकर ट्रक ड्राईव्हर के रुप में काम करता है। बीती रात किसी काम से वह कहीं जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे ईलाज के लिए एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

error: Content is protected !!