Home KORBA कोरबा ब्रेकिेंग: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट नीचे जा...

कोरबा ब्रेकिेंग: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट नीचे जा गिरी खाई में ,दो की मौत ,एक जूझ रहा जिंदगी और मौत से.

0
49

thana

acn18.com कोरबा/लेमरू मुख्य मार्ग में में बड़ी दुघर्टना घटी जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट नीचे खाई में जा गिरी।घटना में बाइक सवार दो वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोपहिया चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वह काफी देर तक मौके पर ही पड़ा रहा। उसने किसी तरह रेंगते हुए मुख्यमार्ग में पहुंचने के बाद राहगीरों को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया।

vlcsnap 2024 01 31 11h09m46s586

बताया जा रहा है कि लेमरू थानांतर्गत ग्राम देवपहरी में बंटी मिश्रा निवास करता है। वह गांव के ही पुसऊ राम मंझवार 65 वर्ष व कांटाद्वारी में रहने वाले मुखीराम कंवर 60 को लेकर कोरबा आया हुआ था। वे तीनों पूरे दिन बैंक में केवायसी सहित अन्य काम निपटाते रहे। इसके बाद बिना नंबर के स्प्लेंडर बाइक में सवार होकर घर के लिए रवाना हो गए।

vlcsnap 2024 01 31 11h09m35s914

मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना कर दिया।मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच में जुट गई है।

 

कोरबा ब्रेकिेंग : गेवरा खदान के पास हुआ सड़क हादसा , पानी लेने गए ट्रक चालक को दूसरे ट्रक चालक ने रौंदा ,घटनास्थल पर ही हुई मौत