Home KORBA KORBA: पुलिस की पकड़ में आया बाइक चोर, चोरी की दस बाइक...

KORBA: पुलिस की पकड़ में आया बाइक चोर, चोरी की दस बाइक बरामद

0
127

Acn18.com/कोरबा की कोतवाली पुलिस ने दुपहिया वाहनों की चोरी करने के मामले में एक अपचारी बालक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी को नई नई बाइक में घूमने का शौक था लिहाजा दुपहिया वाहनों की चोरी कर वह उसमें घूमता था फिर उसे जंगल में छुपा देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की दस बाइकों को बरामद किया है जिसमें से 8 बाइकों के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। दो बाइकों के मालिक की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा अपचारी बालक के खिलाफ जरुरी कार्रवाई की जा रही है।