Home KORBA कवर्धा:यात्री बस पलटी, 20 से अधिक घायल,देखिए वीडियो

कवर्धा:यात्री बस पलटी, 20 से अधिक घायल,देखिए वीडियो

0
103

Acn18.com/ कोरबा से कवर्धा जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को पंडरिया अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं और अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है।

error: Content is protected !!