Home Astrology कवर्धा ब्रेकिंग: धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, 65 लोगों की सनातन धर्म में...

कवर्धा ब्रेकिंग: धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, 65 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी

0
81

कवर्धा ब्रेकिंग: धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, 65 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी खबर सामने आई है। कुकदूर थाना क्षेत्र के वनांचल गांव दमगढ़ (पंडरिया विधानसभा) में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान 65 लोगों ने सनातन धर्म में घर वापसी की।

इस अवसर पर भावना बोहरा स्वयं मौजूद रहीं। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान के साथ सभी की चरण धोकर घर वापसी कराई, जिसे क्षेत्र में सामाजिक-सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इलाज के बहाने धर्मांतरण का आरोपघर वापसी करने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें इलाज और सहायता के बहाने धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया था। बाद में उन्हें यह अहसास हुआ कि वे अपनी मूल परंपरा और संस्कृति से भटक गए थे, जिसके बाद उन्होंने स्वेच्छा से सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया।

6 माह में 250 से अधिक लोगों की वापसी

विधायक भावना बोहरा ने जानकारी दी कि पिछले 6 महीनों में 250 से अधिक भटके हुए लोगों की घर वापसी कराई जा चुकी है। उन्होंने इसे सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक एकजुटता का परिणाम बताया।

वनांचल क्षेत्र में जागरूकता अभियान

दमगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम को वनांचल क्षेत्रों में चल रहे जागरूकता अभियानों की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धर्माचार्यों की भी सहभागिता रही

error: Content is protected !!