Home Uncategorized कनकेश्वर धाम के लिए निकाली गई कावड़ यात्रा ,नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में...

कनकेश्वर धाम के लिए निकाली गई कावड़ यात्रा ,नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में सैकड़ो लोग हुए कावड़ यात्रा में शामिल

0
5

IMG 20260810 WA0228 IMG 20260810 WA0227 IMG 20260810 WA0226 IMG 20260810 WA0225 IMG 20260810 WA0224

 

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भगवान आशुतोष के भक्त शिवालय पहुंचे और वहां भगवान का अभिषेक कर अपना जीवन धन्य बनाया। कनकेश्वर धाम कांवड़ यात्रा समिति द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने पदयात्रा करते हुए भगवान कनकेश्वर का जलाभिषेक किया

 

 

कावड़ यात्रा समिति, कोहडिय़ा के तत्वावधान में बाबा कनकेश्वर धाम के लिए भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। वार्ड क्रमांक 18 कोहडिय़ा के पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व निकाली गई इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।

कावड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर से हुआ। यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन भी, शामिल हुए।

 

इस मौके पर मंत्री लखन लाल ने कहा कि ।हर वर्ष उनके छोटे भाई नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में हजारों की संख्या में माँ सर्वमंगला मंदिर से शिवभक्त सामूहिक रूप से कावड़ लेकर बाबा कनकेश्वर धाम के लिए निकलते हैं। श्री देवांगन ने कहा कि बाबा कनकेश्वर धाम के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। आयोजक नरेंद्र देवांगन ने कहा कि श्रावण मास में शिव भक्त जलाभिषेक कर अपना जीवन धन्य बनाते है कावड़ यात्रा प्रारंभ होने से पहले कलाकारों ने भगवान शिव को समर्पित नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया  यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया .श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए यात्रा में सहभागी बने।