Home छत्तीसगढ़ ज्योत्सना की बढ़त 40 हजार के पार.दूसरी बार मिल रही जीत यहां...

ज्योत्सना की बढ़त 40 हजार के पार.दूसरी बार मिल रही जीत यहां पर

0
126

acn18.com कोरबा / कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने 40 हजार वोट से निर्णायक बढ़त बना ली है। उनके सामने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे थी। कांग्रेस की जीत होने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाने के साथ जश्न मनाया।

कोरबा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के अंतर्गत मई के प्रथम सप्ताह में मतदान संपन्न हुआ था। लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों पर 74% मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। झगरहा स्थित आईटी कॉलेज परिसर मैं मतगणना का कार्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में हुआ। सुबह 8:00 पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर प्राप्त हुए मतों की गिनती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। प्रारंभिक समय से ही कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखी जो आगे तक जारी रही। कुछ मौका पर भाजपा प्रत्याशी को संभालने का मौका भी मिला। कोरबा और कटघोरा ने पहले की तरह इस चुनाव में भाजपा का साथ दिया जबकि शेष 6 सीटों पर कांग्रेस ने अच्छे वोट हासिल किया और अंतिम रूप से जीत दर्ज कर ली। ज्योत्सना महंत की जीत से कार्यकर्ता काफी खुश हुए। आईटी कॉलेज पर उन्होंने जश्न मनाया और इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में अपनी खुशी का प्रदर्शन किया।

error: Content is protected !!