Home KORBA चिकित्सा छात्रों के काम आएगा पत्रकार प्रदीप का पार्थिव शरीर,मृत्यु होने पर...

चिकित्सा छात्रों के काम आएगा पत्रकार प्रदीप का पार्थिव शरीर,मृत्यु होने पर मेडिकल कॉलेज को किया गया समर्पित

0
153

Acn18.com/कोरबा जिले के बरपाली गांव के रहने वाले पत्रकार प्रदीप महतो ने कई दशक तक ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारिता करते हुए समाज को योगदान दिया। बहुत सारे नेक काम किया और लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाई। जनता के प्रतिनिधि के रूप में पहचान बनाने वाले प्रदीप महतो का आज निधन हो गया.उन्होंने काफी समय पहले देहदान का संकल्प लिया था। उनके अवसान पर परिजन से लेकर रिश्तेदार और शुभचिंतक शोक मगन हो गए। इन सब के बीच परिजनों को जानकारी थी कि प्रदीप ने देहदान का संकल्प लिया था इसलिए इस बारे में जानकारी मेडिकल कॉलेज को दी गई। इस प्रक्रिया को पूरा करने से पहले गृह ग्राम स्थित घर पर अंतिम संस्कार से संबंधित कुछ औपचारिकताओं को पूरा किया गया और इसके बाद शव मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया गया । मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अविनाश मेश्राम ने बताया कि यह अच्छी परंपरा है और इससे चिकित्सा छात्रों को काफी सुविधा होगी।