Home KORBA गांव से बाहर खून से लथपथ घायल अवस्था में मिली स्कूली छात्रा,पानी...

गांव से बाहर खून से लथपथ घायल अवस्था में मिली स्कूली छात्रा,पानी टंकी से छलांग लगाने की आशंका,पुलिस कर रही है मामले की जांच

0
171

Acn18.com/कोरबा में हरदीबाजार थानांतर्गत गांव से बाहर कक्षा 12वीं की एक छात्रा बेहोशी की हालात में मिली है। छात्रा का ड्रेस खून से लथपथ है,जिसे डायल 112 की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जा रहा है,कि छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी,लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। छात्रा गांव के पानी टंकी के नीचे मिली है। मौके से उसके पांव के निशान और चप्पल मिले हैं,जबकि उसके शरीर में चोट के निशान पाए गए है। 80 फिट उंचे पानी टंकी से किशोरी के छलाएं लगाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि छात्रा का पिता उसके साथ किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका जता रहे है। दर्री सीएसपी समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

error: Content is protected !!