Home Uncategorized गणेश उत्सव पर जांजगीर-चांपा पुलिस का हाई अलर्ट, बिलासपुर चाकूबाजी के बाद...

गणेश उत्सव पर जांजगीर-चांपा पुलिस का हाई अलर्ट, बिलासपुर चाकूबाजी के बाद सुरक्षा को लेकर समितियों को सख्त अपील, भक्ति के साथ सौहार्द जरूरी, विवाद और हथियारों से रहें दूर. Video

0
6

Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान 

 

गणेश उत्सव को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बिलासपुर में गणेश उत्सव के दौरान चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

जांजगीर-चांपा के एएसपी डॉ. युलैंडन यार्क ने गणेश उत्सव समितियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि आस्था के इस पर्व में भक्ति के साथ सौहार्द और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

पुलिस ने समितियों से पंडालों में अनुशासन बनाए रखने, अफवाहों और विवादों से बचने तथा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

साथ ही युवाओं से विवाद और हथियार जैसी खतरनाक वस्तुओं से पूरी तरह दूर रहने को कहा गया है। पुलिस ने अत्यधिक शोर से बचते हुए शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन करने की अपील की है।

बिलासपुर की घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहती।

पुलिस का साफ संदेश है—गणपति उत्सव आस्था और खुशी का पर्व है, इसे शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं।

error: Content is protected !!