Home Astrology कोरबा में बढ़ रहीं मारपीट की घटनाएं, युवा वर्ग मे बढ़ती हिंसक...

कोरबा में बढ़ रहीं मारपीट की घटनाएं, युवा वर्ग मे बढ़ती हिंसक प्रवत्ती चिंतनीय,

0
87

कोरबा में बढ़ रहीं मारपीट की घटनाएं, युवा वर्ग मे बढ़ती हिंसक प्रवत्ती चिंतनीय,

 

कोरबा में इन दिनों मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। छोटी-छोटी बातों पर युवाओं के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि मामला हिंसा तक पहुंच रहा है। होली के दिन सीतामढ़ी इलाके में चाकूबाजी की घटना के बाद अब काशी नगर में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की खबर सामने आई है।

 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम काशी नगर इलाके में कुछ युवाओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की पीठ पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया। घटना के बाद घायल युवक ने रामपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

 

कुछ दिन पहले होली के दिन भी सीतामढ़ी इलाके में युवाओं के बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी, लेकिन उस मामले में आरोपियों पर क्या कार्रवाई हुई और वे पकड़े गए या नहीं, इसकी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई।

 

शहर में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं के पीछे युवाओं में बढ़ती नशे की लत को भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। नशे के कारण कई बार मामूली विवाद भी हिंसक झगड़े में बदल जाते हैं।

 

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इन मामलों में क्या सख्त कार्रवाई करती है और शहर में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर किस तरह लगाम लगाती है।

error: Content is protected !!