Home KORBA कोरबा में पत्नी और ससुराल वालों को अश्लील मैसेज भेजकर जान से...

कोरबा में पत्नी और ससुराल वालों को अश्लील मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाला पति बलौदाबाजार से गिरफ्तार!

0
3

Acn18. Com.कोरबा में सोशल मीडिया के जरिए पत्नी और उसके परिजनों को अश्लील संदेश, फोटो भेजकर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने बलौदाबाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अश्थेश्वर रात्रे के रूप में हुई है।पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पति और ससुराल पक्ष द्वारा घर से निकाल दिए जाने के बाद आरोपी पति व्हाट्सएप और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लगातार अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजकर उसे और उसके परिजनों को परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।मामले में कोरबा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र और सिविल लाइन थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और बलौदाबाजार जिले के ग्राम खोरसीनाला, पनगांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल रेडमी मोबाइल फोन और आपत्तिजनक चैट के स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!