Acn18. Com.कोरबा में अवैध कबाड़ के कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ से भरी एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। अब पुलिस वाहन और कबाड़ से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।दरअसल, बांकीमोंगरा थाना पुलिस को अवैध रूप से कबाड़ परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ से लोड एक मिनी ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन और उसमें रखे कबाड़ को जब्त कर संबंधित व्यक्ति दीपक से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।इस पूरे मामले में कोरबा के एडिशनल एसपी ने बताया कि वाहन और कबाड़ से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। फिलहाल प्रस्तुत किए जाने वाले कागजात की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।





