Home KORBA कोरबा पुलिस महकमे में फेरबदल: हरदीबाजार, लेमरू और करतला थाने को मिले...

कोरबा पुलिस महकमे में फेरबदल: हरदीबाजार, लेमरू और करतला थाने को मिले नए प्रभारी, आदेश जारी,​कोरबा में थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, एसपी ने तीन थानों की कमान में किया फेरबदल

0
4

​कोरबा। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी नवीन पदस्थापना आदेश के तहत जिले के तीन प्रमुख थानों— हरदीबाजार, लेमरू और करतला के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

X10
​इन अधिकारियों का बदला कार्यक्षेत्र
​जारी आदेश के अनुसार, तीनों थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पदस्थ किया गया है:
​आशीष सिंह: अब तक हरदीबाजार थाने की कमान संभाल रहे आशीष सिंह को स्थानांतरित कर लेमरू थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
​गणेश यादव: करतला थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे गणेश यादव को अब हरदीबाजार थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​लोकनाथ: लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ को स्थानांतरित कर करतला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

error: Content is protected !!