Home KORBA अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 480 किलो लाहन के साथ आरोपी...

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 480 किलो लाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार, 8 भट्ठियों पर बना रहा था देसी

0
6

 

अंबिकापुर में आबकारी उड़नदस्ता टीम ने किराए के मकान में चल रही अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से 70 लीटर शराब और 480 किलो लाहन जब्त हुआ।

स्वतंत्रता दिवस से पहले अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने संकटमोचन मंदिर, पटपरिया के पास एक किराए के मकान में चल रही अवैध महुआ शराब निर्माण की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। दबिश के दौरान मकान में महुआ शराब बनाने का काम चल रहा था। मौके पर बड़ी संख्या में शराब बनाने के उपकरण और कच्चा माल बरामद किया गया।

 

 

8 भट्ठियों में चल रहा था शराब बनाने का काम

आबकारी टीम ने जांच के दौरान मकान में 8 भट्ठियां पाईं, जिनमें महुआ शराब तैयार की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 70 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। टीम ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों को भी जब्त कर लिया।

 

 

 

480 किलो महुआ लाहन बरामद

मकान के दूसरे कमरे की तलाशी लेने पर आबकारी टीम को 24 प्लास्टिक डिब्बों में रखा करीब 480 किलो महुआ लाहन मिला। लाहन का इस्तेमाल महुआ शराब तैयार करने के लिए किया जा रहा था। आबकारी टीम ने बरामद महुआ लाहन का मौके पर पंचनामा तैयार किया और नियमानुसार उसे नष्ट कर दिया।

 

अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई

मामले में आबकारी विभाग ने अर्जुन कुजुर को गिरफ्तार किया है, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया, जिसके बाद उसे जेल दाखिल करने की कार्रवाई की गई। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।