Home KORBA पत्नी की हत्या कर पति ने भी कर ली खुदकुशी. इस दर्दनाक...

पत्नी की हत्या कर पति ने भी कर ली खुदकुशी. इस दर्दनाक घटना का कारण अभी तक अज्ञात

0
112

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के छपरा भट्ठा मोहल्ले में बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई. 52 वर्षीय सैयद सलीम ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी आयशा बेगम को पहले धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया उसके बाद घर के आंगन में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पता चला है कि पति पत्नी एक कमरे में सोए हुए थे वही उनके दो बच्चे दूसरे कमरे में विश्राम कर रहे थे. इस घटना की सूचना सीएसइबी चौकी पुलिस को दे दी गई. थाना प्रभारी शिवकुमार धारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वाड को बुलाया गया है

error: Content is protected !!