Home KORBA अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों ने युवक से की मारपीट,मारपीट की घटना में...

अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों ने युवक से की मारपीट,मारपीट की घटना में रामसागरपारा निवासी युवक को आई चोट

0
113

Acn18.com/यह युवक है दीपू दास जो अपने साथ सुरक्षा कर्मियों के द्वारा की गई मारपीट से काफी आहत है। इसका एक मित्र मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी देखरेख करने के लिए दीपू पिछली रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा था। किसी काम से बाहर आने के दौरान वह यहां स्थित चबूतरे पर बैठा हुआ था। तब सुरक्षा एजेंसी के लिए काम करने वाले तीन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवक पर किसी महिला को छेड़ने का बोगस आरोप लगाते हुए उससे मारपीट कर डाली। युवक ने सुरक्षा कर्मियों से इस बारे में पूछताछ की लेकिन कोई भी कर्मचारी तथाकथित पीड़िता को सामने नहीं ला सका और ना ही इस मामले के विषय में कोई जानकारी दे सका।

error: Content is protected !!