Home छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी को मिली आजीवन कारावास की सज़ा

हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी को मिली आजीवन कारावास की सज़ा

0
110

acn18.com/कोरबा। सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत पथर्रीपारा में विमल वाल्मिकी उर्फ सूर्या अपनी पत्नी सुशीला निषाद व पुत्र के साथ निवासरत था। चार बच्चे की मां होने के बाद भी निजी अस्पताल में काम करने वाली सुशीला ने पति को छोड़ कर विमल से प्रेम विवाह किया था। बच्चे उसके साथ रहते थे।

इससे विमल व सुशीला के मध्य विवाद होता था और विमल शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। आठ नवंबर 2019 को पुन: विवाद होने पर पत्नी सुशीला ने अपने अव्यस्क पुत्र के साथ मिल कर विमल की गला घोंट कर हत्या कर दी। इस कार्य में उसका पुत्र ने भी सहयोग दिया।

बाद में शव को चटाई में लपेट कर किराए में कार बुलाई और चालक ललित कुमार घोसले से काफी पाइंट पिकनिक स्थल पर जाने का झांसा दिया। चटाई में शव लपेट कर सुशीला व उसका पुत्र ले गए और खाई में फेंक दिया।

error: Content is protected !!