Home छत्तीसगढ़ धमतरी के देवपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत;...

धमतरी के देवपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत; तीन युवतियां घायल

0
3

धमतरी। जिले के नगरी क्षेत्र अंतर्गत देवपुर के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एर्टिगा कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां घायल हो गईं।

हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक चालक समीर के दोनों पैर कटकर अलग हो गए और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार एर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।