Home छत्तीसगढ़ अंबिकापुर में कोतवाली के सामने महिला से चैन स्नैचिंग, CCTV में कैद...

अंबिकापुर में कोतवाली के सामने महिला से चैन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

0
30

अंबिकापुर। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कोतवाली थाना के सामने ही एक महिला चैन स्नैचिंग की शिकार हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवकों ने महिला को निशाना बनाया और गले से चैन खींचकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस ने शहरभर में जांच अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

error: Content is protected !!