बलरामपुर। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराया। हादसे में घर में मौजूद एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जबकि चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जांच में जुटी हुई है। हादसे के कारणों और डंपर चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है।





