Acn18. Com.कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तानाखार से आगे भालू मोड़ के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, युवक पोड़ी उपरोड़ा से बाइक पर सवार होकर कटघोरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान भालू मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कटघोरा और बांगो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने के साथ ही फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।





