Home KORBA सर्वमंगला वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच पहुंची पुलिस, आरती उतारकर मिठाई बांटी...

सर्वमंगला वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच पहुंची पुलिस, आरती उतारकर मिठाई बांटी और साथ मनाई दीपावली।

0
18

Acn18. Com.दीपावली के मौके पर कोरबा पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सर्वमंगला मंदिर स्थित नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों की आरती उतारी, उन्हें मिठाइयां भेंट कीं और दीप प्रज्वलित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इतना ही नहीं, जवानों ने बुजुर्गों के साथ आतिशबाजी भी की और उनका हालचाल जानकर आत्मीयता के पल बिताए।

पुलिसकर्मियों को अपने बीच पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। वहीं, बुजुर्गों ने भी पुलिस अधिकारियों और जवानों को आशीर्वाद दिया।

कोरबा पुलिस की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहना भी है।

क्योंकि त्योहार की असली खुशी तब है, जब हमारी खुशियों से किसी और के जीवन में भी रोशनी आए।

error: Content is protected !!