


चांपा कोरबा मार्ग पर कोथारी और टोल प्लाजा के नजदीक एक कार डिवाइडर से जा टकराई। कार की स्पीड अधिक होने के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पता चला है कि तीनों कोरबा के बुधवारी काशी नगर बस्ती के निवासी थे और सभी लड़की की शादी के बाद चल चौथिया रश्म निभाकर वापस लौट रहे थे तभी दुर्घटना का शिकार हो गए




