Home Uncategorized सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा इस राज्य में हुआ मतदान, जानिए...

सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा इस राज्य में हुआ मतदान, जानिए यूपी-बिहार में कितनी हुई वोटिंग?

0
71

acn18.com / लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान आज 26 अप्रैल को हो रहा है। इस चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 1200 से ज्यादा प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज दूसरे चरण में ही केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है।

किन किन राज्यों में मतदान?

दूसरे चरण में आज जिन राज्यों में मतदान हैं, उनमें असम में 5 सीटों पर वोटिंग है। बिहार में 5 सीटों पर मतदान है। वहीं छत्तीसगढ़ (03), जम्मू एवं कश्मीर (01), कर्नाटक (14), केरल (20), मध्य प्रदेश (06), महाराष्ट्र (08), राजस्थान (13), त्रिपुरा (01), उत्तर प्रदेश (08) और पश्चिम बंगाल में 03 सीटों पर वोटिंग होगी।

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

आजदूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की राजनीतिक किस्मत दांव पर है। इनमें राहुल गांधी (कांग्रेस)- वायनाड, शशि थरूर (कांग्रेस) – तिरुवनंतपुरम, एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)- मांड्या, हेमा मालिनी (बीजेपी)- मथुरा,अरुण गोविल (बीजेपी)-मेरठ, ओम बिरला (भाजपा) -कोटा, भूपेश बघेल (कांग्रेस)-राजनांदगांव जैसे दिग्गज शामिल हैं।