Home KORBA तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को मारी ठोकर,चालक की...

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को मारी ठोकर,चालक की मौत साथी हुआ घायल,ग्राम सिंघिया के पास हुआ हादसा

0
171

काटघोरा पेंड्रा मार्ग पर ग्राम सिंघिया के पास हुए जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दोनों के अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चालक गंगाराम नायक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी आशीष नायक बुरी तरह से घायल हुआ जिसके डायल 112 की सहायता से कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन को जप्त कर लिया जिसके चालक के खिलाफ जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!